राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली से जुड़े नर्सिंगकर्मी जयपुर गए।मुख्यमंत्री आवास पर उनके निजी सचिव और चिकित्सा मंत्री के आवास पर उनके निजी सचिव को राजमेस के मेडिकल कॉलेज के तहत प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर को राजमेस की संविदा भर्ती में समायोजित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। क्योंकि यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के द्वारा संविदा नर्स ग्रेड द्वितीय की भर्ती लिखित परीक्षा से करवा रहे। राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली के जिलाध्यक्ष केशर सिंह चौहान, प्रदेश सचिव विनोद प्रजापत और पाली जिला संयोजक गोविंद
बंजारा ने बताया कि जिसका राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन इसका विरोध करता हे और इस भर्ती में प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर को राजमेस के अंतर्गत संविदा भर्ती में समायोजित करने के मांग करते है।


