पाली में स्मारिका का विमोचन समारोह 4 फरवरी को:बाढ़ से बेहाल होने और उससे सुधार को लेकर सुझाव होंगे शामिल

अगस्त 2024 में आई बाढ़ से शहर के बिगड़े हालात के बाद वर्तमान सुधार पर ‘पाली की तस्वीर बदलनी चाहिए’ नामक शीर्षक से अब तक की गई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यवाही की जानकारी और तथ्यात्मक विषय, सुझाव और दस्तावेजी जानकारियों से युक्त स्मारिका का विमोचन 4 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सेवा और संकल्प महा समिति के प्रदेशअध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत वर्ष मानसून के पानी में डूब चुके शहर को उभारने और सुधार की व्यापक कार्य योजना पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मेहनत और पाली की योजना को अब तक दिए गए साकार रूप को हमने स्मारिका में दस्तावेजों के रूप में स्थान देकर ‘पाली की तस्वीर बदलनी चाहिए’ शीर्षक से प्रकाशित स्मारिका का समारोह 4 फरवरी की सुबह सवा दस बजे हेमावास चौराहा मंडली खुर्द स्थिति चाणक्य आश्रम पाली में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के उप क्रम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के निवर्तमान संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुपारस भंडारी होंगे और बार एसोसिएशन पाली के निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल सोनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। साथ में चाणक्य आश्रम के गादीपति जगदीशानंद महाराज, पाली जिला वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष पूर्व आचार्य प्रोफेसर रामलाल मोहबारसा, कर सलाहकार राजेश दवेरा, सेवा और संकल्प की महिला अध्यक्ष लहर कंवर राठौड़, निवर्तमान अधिशाषी अभियंता ताराराम गहलोत, किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली, विकास अधिकारी भंवर लाल शर्मा, समाज सेवी मोहन सिंह राजपुरोहित मंडली खुर्द समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *