पाली में हाइवे पर बीच रास्ते चलते समय अचानक एक कंटेनर का टायर फट गया। स्पीड कम होने से पीछे से आ रहा कंटेनर उससे टकरा गया। जिससे कंटेनर का अगला हिस्सा डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में पहुंच गया। सड़क किनारे दो महिलाएं खड़ी थी जो इस हादसे में बाल-बाल बची।
घटना पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित जाडन गांव के बस स्टैंड के निकट मंगलवार शाम को हुई। टायर फटने से दो कंटेनरों में टक्कर हो गई। जिससे एक कंटेनर का अगला हिस्सा डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन में पहुंच गया। हादसे के निकट ही बस स्टैंड था। ऐसे में वहां काफी लोग बैठे हुए थे। दूसरी लेन क्रॉस कर कंटेनर कुछ आगे बढ़ता से सड़क किनारे स्थित शॉप से लेकर वहां खड़े लोगों को भी नुकसान पहुंचता। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। जाडन चौकीप्रभारी बिंजाराम मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवा यातायात सुचारू किया गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवरों का मामूली चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


