ट्रक का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन:प्रयागराज से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से भिड़ी, सात की मौत

प्रयागराज महाकुंभ से हैदराबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों को ट्रैवलर की बॉडी काटकर निकाला गया। हादसा मंगलवार सुबह 9 बजे जबलपुर की मोहला बरगी गांव के हाईवे पर हुआ। ट्रैवलर जबलपुर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक रॉन्ग साइड से कटनी जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का टायर अचानक फट गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैवलर की सीधी टक्कर हो गई। इसी दौरान, एक कार भी ट्रक के दूसरे हिस्से से टकरा गई, लेकिन एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। बताया गया कि नहर के ब्रिज पर ट्रक से टकराने और ब्रिज की दिवाल में ट्रैवलर फंस जाने से वाहन पूरी तरह पिचक गई थी। ट्रैवलर की बॉडी दोनों तरफ से दब जाने के कारण शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन से ट्रैवलर को खींचा गया। दो अस्पताल में एडमिट : घटना में दो घायलों नवीनाचार्य (51) और वी संतोष (44) को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा मृतकों में राजू (60), आनंद कमसारी (48), शशि कमसारी (44), मल्लेश, रवि वैश्य (55) और प्रसाद के साथ बालाकृष्णन के नाम सामने आए हैं।
देवलर की बॉडी काटकर 2 लोगों को बाहर निकाला आधार कार्ड से हुई पहचानः हादसे में मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस कर्मियों ने ट्रैवलर में रखे बैग चेक किए। इनमें रखे आधार कार्ड से मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद हैदराबाद पुलिस और परिवार वालों को जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *