पाली में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव शुक्रवार को परिजनों को सौंपने का काम किया।
खिंवाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल श्रवणसिंह ने बताया कि पाली के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ा दुर्जन निवासी सुगनदास पुत्र नरसिंह दास वैष्णव ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि गुरुवार को उसके 68 वर्षीय पिता नरसिंह दास और 65 वर्षीय मां फूलीदेवी सामाजिक कार्य से नया गांव (खिंवाड़ा) गए थे। गुरुवार करीब साढ़े तीन बजे वापस आते समय पनौता के पास सामने से रॉग साइड से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां और पिता को गंभीर चोटे आई। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 65 वर्षीय फूलीदेवी का मृत घोषित कर दिया। वही उसके घायल पिता नरसिंहदास का उपचार जारी है। शुक्रवार को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों का सौंपने की कार्रवाई की।


