पाली में होगा भैरव पुराण महाकथा का आयोजन:अणुव्रत नगर में 24 जनवरी से एक फरवरी तक होगा आयोजन, तैयारियां शुरू

पाली शहर के अणुव्रत नगर में 24 जनवरी से एक फरवरी तक भैरव पुराण महाकथा और विराट महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में होगा। श्री पार्श्व पद्मावती सेवा ट्रस्ट, कृष्णगिरी (तमिलनाडु) के देखरेख में आयोजित होने वाले इस महालक्ष्मी महायज्ञ एवं श्री भैरव पुराण महाकथा–साधना महोत्सव में सनातन संस्कृति की पुरातन सिद्ध परम्परा के अलौकिक दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। गुरुदेव के नाम विश्व रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय सम्मान कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी महाराज के 9 नाम कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित 600 से अधिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। अंतरराष्ट्रीय संसद द्वारा शांति व सुरक्षा के लिए ‘भारत के अधिकारी’ तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘शांति दूत’ के रूप में भी सम्मानित किया गया है। विभिन्न देशों में मंदिरों का निर्माण और जनकल्याणकारी संस्थाओं का संचालन हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में मिला सर्वोच्च सम्मान
प्रयागराज महाकुंभ में 13 अखाड़ों की साक्षी में जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परम पूज्य अवधेशानंद गिरी महाराज द्वारा जगद्गुरु वसंत विजयानंद गिरी का पट्टाभिषेक कर उन्हें ‘श्रीमद् परमहंस परि व्राजकाचार्य अनन्त श्री विभूषित’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *