पाली में 9 बजे तक छाया रहा कोहरा:8 KM प्रति घंटे की स्पीड से चल रही कोल्डवेव, न्यूनतम तापमान भी गिरा

पाली में सोमवार को शहर में सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कई वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर निकलते नजर आए। न्यूनतम तामपान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार का पाली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पाली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। सोमवार सुबह पाली में 8 KM प्रति घंटे की स्पीड से कोल्ड वेव चल रही थी। विजिबिलिटी 12.87 KM प्रति घंटे रही। तेज सर्दी से बचने के लिए सोमवार सुबह टू व्हीलर पर घर से निकलने वाले वाहन चालक गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शहर की कई चाय की थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम सर्द रहेगा। ठंडी हवाएं चलेगी और कोहरा भी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *