बादलों के छटते ही न्यूनतम तापमान में आई गिरावट:पिछले 48 घंटों में 5 डिग्री पर आया टेंपरेचर, ठंडी हवाओं ने कंपाया

चित्तौड़गढ़ में बादलों के छटते ही एक बार फिर शीतल लहर चलने लगी है। रविवार शाम से ही गलन महसूस होने लगी है। सिर्फ दो ही दिनों में न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री की गिरावट आ गई है। रात का तापमान 13.5 डिग्री से गिर कर 5.3 डिग्री पर आ गया है। जबकि अधिकतम तापमान में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं से गलन और ज्यादा बढ़ेगी। रात के साथ-साथ दिन का तापमान भी कम होने की संभावना है। 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट चित्तौड़गढ़ में लगातार कई दिनों से बादल छाए हुए थे। दो दिन बारिश भी हुई। बादलों के छटते ही अचानक गलन बढ़ने लगी। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने कंपा दिया। सोमवार सुबह धूप तो खिली लेकिन गलन बरकरार है। वहीं तापमान की बात करे तो पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और 48 घंटों में 8.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को तापमान 13.5 डिग्री था, जो शनिवार को घटकर 8.8 डिग्री रह गया था। लेकिन शीतलहर के कारण रविवार रात का तापमान 5.3 डिग्री पर आ गया है। लेकिन अधिकतम तापमान में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री, शनिवार को 22.9 डिग्री और रविवार को 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरा चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ में कोहरे का असर नहीं देखने को मिला है। सोमवार सुबह अच्छी धूप खिली है। गलन अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओं के प्रभाव से चित्तौड़गढ़ में ठिठुरन बढ़ी है। टेंपरेचर में भी कमी आई है। आगामी दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज हो सकती है। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *