पाली में एक 32 साल के MR ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की बॉडी तखतगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू की। तखतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बताया कि तखतगढ़ के सैनिक कॉलोनी निवासी 32 साल का भूपेंद्रसिंह पुत्र गिरधारीसिंह हमेशा की तरफ रविवार रात को भी अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो कमरे में फंदे पर उसका शव लटक रहा था तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोर्चरी में बॉडी रखवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक शादीशुदा था और MR का जॉब करता था। जो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इनपुट – देवाराम मीणा, तखतगढ़


