अजमेर में जयपुर की विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ठेकेदार पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि एक महीने पूर्व एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। जिसने अपने आप को ठेकेदार बताया था। आरोपी ठेकेदार उसे काम दिलाने का झांसा देकर अजमेर लेकर आ गया। पीड़ित ने बताया कि अजमेर लाकर उसे कहा कि काम देने वाला व्यक्ति आया नहीं है। इसके बाद उसे होटल में ले गया। होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि उसके अश्लील फोटो-वीडियो को वह वायरल कर देगा। बाद में उसे धमकाते हुए वापस जयपुर लेकर और किसी को नहीं बताने की कहकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।


