पाली रेंज रद्द होने के बाद जोधपुर आईजी का दौरा

भास्कर संवाददाता | पाली पाली रेंज निरस्त होने पर डेढ़ साल बाद पाली, जालोर व सिरोही जिला फिर जोधपुर रेंज में शामिल हो गया। पाली में आईजी कार्यालय बंद हो गया और स्टाफ मूल पद पर चला गया है। रेंज समाप्त होने के बाद जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार ने सोमवार को पाली का दौरा किया। पुलिस लाइन में आईजी ने जिले के पुलिस अफसरों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। आईजी ने अपनी ओर से रेंज में जारी की प्राथमिकता बताते हुए अफसरों को निर्देश दिए कि वे पाली जिले में ऑपरेशन भौंकाल, मदमस्त और अनामिका जैसे अभियान में तेजी लाकर अपराध पर अंकुश लगाएं। पाली की पुलिस लाइन में बैठक में एसपी चूनाराम जाट ने जिले में पुलिस की ओर से अपराधों पर अंकुश और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी। जिले की कानून एवं व्यवस्था की जानकारी दी। एएसपी विपीन शर्मा के साथ जिले के सभी डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *