सत्संग भवन में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विश्राम

पाली | गीता का ज्ञान व्यक्ति के जीवन में आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन को सं‍बोधित करते हुए कहे थे। यह बात सोमवार को भागवत कथा वाचक स्वामी घनश्याम शास्त्री महाराज ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के समापन समारोह में कही। कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्संग भवन में क्षेत्रिय पार्षद भंवर राव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। भागदौड़ के इस जीवन में प्रभु का स्मरण जीवन की सार्थक सफलता है। क्षेत्रीय पार्षद भंवर राव, हरबंश दवे, ताराचन्द टॉवरी, सुरेन्द्र अरोड़ा, धीरेंद्र सिंह सिकरवार, लक्ष्मण सिंह पंवार, राधेश्याम सोमानी, प्रेमलाल गगड़, लीला माणीहार, पुष्पा सोमानी, शशिकला सोमानी, कृष्णा सिकरवार, बेबी परिहार इत्यादि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *