राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) की ओ से शनिवार को पाली शहर की जनता कॉलोनी, सरस्वती, भेरूघाट, मंडिया गांव, पिंजरा पोल क्षेत्र में जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। इस मौके पर गली-गली घूमकर क्षेत्रवासियों को रविवार को होने वाले हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। पाली शहर के नेशनल पार्क से शाम को वाहन रैली रवाना हुई। यह सूरजपोल, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, बजरंग नगर की गलियों से होते हुए लोडिया पाल स्थित झाला उपवन पहुंच सम्पन्न हुई। कल होंगे हिंदू सम्मेलन
रविवार को झाला गार्डन में दोपहर 2 बजे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें जाडन आश्रम के संत फूलपुरी, हिंगलाज मात मंदिर गाजनगढ़ के महंत चेतनगिरी भी आएंगे। भजन गायक महेंद्रसिंह राठौड़ और अशोक चौहान भजनों की प्रस्तुति देंगे। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे जनता कॉलोनी आई माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह आरएसएस की ओर से शनिवार को मंडिया रोड सरस्वती स्कूल क्षेत्र में भी जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। यह क्षेत्र के सरस्वती स्कूल, शिव नगर, जवाहर नगर, खोडिया बालाजी, आशापुरा नगर क्षेत्र में घूमी। मंडिया रोड क्षेत्र की सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी रविवार दोपहर 12 बजे से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। रामदेव रोड क्षेत्र के पिंजरापोल गोशाला से रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हिंदू सम्मेलन एवं सत्संग आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सुबह साढे 8 बजे भगवा कलश रैली क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसी तरह लखोटिया ग्राउंड और मंडिया रोड क्षेत्र में भी हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा।


