पावरकॉम गर्मियों में अबाधित बिजली देने के लिए रोजाना करवा रहा मेंटेनेंस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन गर्मियों में लोगों को निर्विघ्न बिजली देने के लिए अब रोजाना मेंटेनेंस करवा रहा है। शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में पावरकॉम की ओर से मेंटेनेंस करवाई गई। सुबह से लेकर शाम तक चली मेंटेनेंस के कारण लोगों को बिना बिजली के गर्मी में रहना पड़ा। वही पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि यह मेंटेनेंस 15 दिनों तक चलेगी। इस मेंटेनेंस में ओवरलोड ट्रांसफार्मर डी-लोड करना, जली केबल बदलने, ट्री कटिंग, हलके कनेक्टर को बदलने समेत अन्य कई तरह के काम करवाए जा रहे हैं। सिटी सर्किल की बात करें तो इसमें दुर्ग्याणा टेंपल सबडिवीजन, कचहरी चौक, रेलवे स्टेशन मार्केट, रानी का बाग का कुछ इलाका, माल रोड, समेत कई इलाकों की मेंटेनेंस करवाई गई। यह मेंटेनेंस रोजाना सिटी और सबअर्बन सर्किल के अलग-अलग इलाकों में करवाई जाएगी। जिसके तहत सुबह से लेकर शाम तक बिजली बंद होगी। सिटी सर्किल के एक्सईएन इंजी. मनदीप सिंह बमराह का कहना है कि पैडी सीजन में लोगों को ठीक से बिजली सप्लाई हो इसके लिए अभी मेंटेनेंस जरूरी है। इसके बाद कर्मचारियों की रात की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *