पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस अनमैरिड बना विदेश जाने के आरोप में पति पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा रोड पुलिस ने पत्नी से चोरी अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस अनमैरिड बनाकर विदेश जाने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ब्यूटी एवेन्यू के रहने वाले मोहन देव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सारिका उप्पल निवासी बसंत एवेन्यू ने बताया कि उनके पति मोहन देव ने चोरी से अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस अनमैरिड बनाकर विदेश चला गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *