बाइक सवार को टक्कर मारने वाले टिप्पर चालक पर 14 दिन बाद पर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने स्कूल जाते बाइक सवार युवक को टक्कर मार जख्मी करने वाले टिप्पर चालक पर 14 दिन के बाद पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव साहोवाल के रहने वाले तरसेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में भिंडीसैदा के रहने वाले हरकीरत सिंह ने बताया कि 23 मई की सुबह करीब 7.20 बजे उसका बेटा मनप्रीत सिंह स्कूल जाने के लिए बाइक पर निकला। उसके पिता स्कूटी पर घरेलू काम से कस्बा राजासांसी जा रहे थे। अड्डा कुक्करांवाला से आगे पेट्रोल पंप के सामने मनप्रीत जैसे ही अपनी साइड जा रहा था, तभी सामने से आ रहे एक टिप्पर चालक ने अचानक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ काटा। टिप्पर ने मनप्रीत की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा पिता की आंखों के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनप्रीत को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद टिपर चालक मौके से भाग गया। टक्कर के समय टिपर की नंबर प्लेट गिर गई थी। परिवार ने खुद जांच कर पता लगाया कि यह टिप्पर तरसेम सिंह चला रहा था, जो साहोवाल, थाना अजनाला का रहने वाला है। परिवार के अनुसार अब तक कुछ लोग आपसी समझौता करवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *