520 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मजीठा रोड पुलिस ने 520 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्करों को काबू किया। कार्रवाई इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की टीम ने की। टीम में एएसआई जतिंदर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी मेंटल अस्पताल के पास, आबादी करमपुरा इलाके से हुई। गिरफ्तार आरोपियों में हरमीत सिंह उर्फ हनी निवासी किले वाला दरबार, गांव फताहपुर और दूसरा आरोपी अंग्रेज सिंह उर्फ गेज़ा निवासी पेट्रोल पंप अड्डा शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से 520 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे को जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *