पासपोर्ट रिलीज कराने के लिए अभिषेक झा और पूजा सिंघल ने दिया आवेदन

मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहीं आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को बेटी का नामांकन विदेश में कराना है। दोनों ने अलग-अलग पासपोर्ट रिलीज करने की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है, जो शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। लेकिन समय लिया गया, अगली सुनवाई की तारीख 20 मई निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त में नामांकन के लिए विदेश जाना है। अदालत की अनुमति के बाद ही देश छोड़ सकेंगे। बता दें मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है। जबकि अभिषेक झा पर आरोप गठित किया जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *