कोतवाली थाना क्षेत्र के बारूद चौक स्थित एक टेलर दुकान के पीछे जुआ खेलने रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनमें अफरोज आैर मिन्हाज अंसारी शामिल हैं। अफरोज पुरानी रांची स्थित नूर नगर जबकि मिन्हाज हरमू हाईकोर्ट कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों आरोपियों ने जुआ खेलने आैर खेलाने वाले तीन अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


