सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित खजुरिया मैदान के पास से पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है। आरोपी का नाम महेश प्रसाद है आैर वह न्यू मधुकम स्थित शांति नगर, महुआटोली का रहने वाला है। महेश के पास से पुलिस ने एक पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। जेल जाने से पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री करने की बात स्वीकार की है।


