पास्टर बन चुकी महिला पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का लगा आरोप

पास्टर बनकर एक महिला प्रार्थना सभा का संचालन कर रही थी। आरोप है कि सभा में महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने बाइबल जब्त कर महिला पास्टर को थाने ले आई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सोमवार को सरकंडा के बंधवापारा भंडारी प्लॉट में चंद्रिकाबाई सूर्यवंशी के घर में संध्या तिवारी नामक महिला पास्टर ने प्रार्थना सभा आयोजित की थी। सूचना हिंदू संगठन को मिलते ही पदाधिकारियों ने पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी ने अपने बाइबल पलंग के नीचे छिपा दिए। पुलिस ने घर के भीतर पलंग के नीचे से बाइबल और अन्य सामग्री बरामद की। इसके बाद पास्टर संध्या तिवारी और अन्य लोगों को थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, हिंदू संगठन के राम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में संध्या तिवारी महिलाओं और बच्चों का धर्म परिवर्तन करा रही थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *