अमृतसर| आल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसायटी ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संस्था के प्रमुख सेवादारों और डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को तरनतारन, फिरोजपुर, अजनाला और गुरदासपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों में कपड़े, राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। 29 अगस्त को तरनतारन जिले के घड़म्म और बड़ा सभरा गांवों में डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह और डॉ. इंदरजीत कौर ने टीम के साथ पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आटा, चावल, घी, आलू, नमक और पानी की बोतलें वितरित कर शुरूआत की थी।


