पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की माैत:दूसरा घायल, दमोह में केवलारी हरदुआ मार्ग पर हुआ हादसा

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र की केवलारी और हरदुआ मुडर गांव के बीच बुधवार रात पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाइक अर्जुन (20) पिता खिलान रैकवार हरदुआ चुंगल की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक सवार अरविंद (15) पिता पदम सिंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी डॉक्टर महेश लोधी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया है। बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। पिकअप वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *