खंडवा के पुलिस, थानों और चौकियों पर रोजगार शिविर लगाए जा रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड और अफसर की नौकरी के लिए आवेदन लिए जाएंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की हैं, बाकी सिलेक्शन कद-काठी के हिसाब से होना हैं। सिलेक्शन के बाद फीस जमा कराकर ट्रेनिंग दी जाएगी। पोस्टिंग और ज्वाइनिंग के बाद वर्दी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड पुणे/ दिल्ली द्वारा कैंप लगाएं जा रहे हैं। सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर ट्रेनिंग के बाद स्थाई रोजगार मिलेगा। अलग-अलग तारीखों में पुलिस थाना और चौकियों पर शिविर लगना हैं। सभी जगह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। – थाना, चौकियों पर इन तारीखों में आयोजन


