शाजापुर का मौसम लोगों की समझ से परे होता जा रहा है। कभी बारिश, कभी गर्मी और कभी कड़ाके की सर्दी, लोगों को हर मौसम का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह नगर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम परिवर्तन का सिलसिला रहेगा जारी मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल सकती है। बुधवार को घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। दो दिन पहले मौसम सामान्य था और धूप खिली हुई थी, लेकिन बुधवार को नगर का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। सर्द हवाओं ने दिनभर ठंड का एहसास कराया। इस दौरान अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बुधवार रात मौसम सर्द रहा, लेकिन गुरुवार से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी गुरुवार को तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है, लेकिन यह स्थिर नहीं रहेगा। 12 जनवरी को मौसम फिर बदलेगा, जब आसमान पर बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।


