रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास पुलिस ने बोलेरो पिकअप को रोक कर जांच की तो उसमें से 200 पेटी अवैध बियर मिली। पुलिस ने पिकअप से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर ढोढर पुलिस चौकी ने घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक एमपी 09 GH 8292 को रोक कर तलाशी। जांच के दौरान पिकअप में 200 पेटी बीयर कुल 2400 बल्क लीटर जप्त की। बियर की कीमत लगभग 6 लाख 24 हजार रुपए है। गाड़ी में सवार देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका (20) निवासी ग्राम नायन, बिरला ग्राम नागदा, जिला उज्जैन एवं नदीम (35) पिता शकील अहमद अंसारी निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर को पकड़ा गया। पिकअप को भी जप्ती में लिया। रिंगनोद थाना पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


