पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा:MP से बरामद-एक गिरफ्तार, कुछ और वारदात खुलासा होने की संभावना

भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने इसके अलावा एक ओर पिकअप भी अपने पास होना और उसे भीलवाड़ा के ही एक व्यक्ति से खरीदना बताया है। पुलिस अब इस गाड़ी बेंचने वाले को तलाश रही है। यह था मामला प्रतापनगर सीआई गजेन्द्रसिंह ने बताया कि 15 जनवरी को मोखमपुरा निवासी छोटूलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पिकअप को रात करीब 1.30 बजे मोखमपुरा नहर के पास उसके ऑफिस के बाहर से चोर चुराकर ले गए।इस रिपोर्ट पर टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। पिकअप ख़रीददार बनकर पुलिस आरोपी तक पहुंची पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल के आसपास और शहर में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हमीरगढ़ और गंगरार पहुंची।इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि पवन वैष्णव नाम का एक युवक पिकअप लेकर निम्बाहेड़ा में घूम रहा है, जो मध्यप्रदेश जावद की तरफ गया है। इस पर पुलिस पिकअप ख़रीददार बनकर जावद के जंगल में पहुंची, जहां पवन वैष्णव पिकअप के साथ मिल गया। पकड़ा तो बोला 70 हजार में खरीदी पूछने पर उसने 70 हजार रुपए में खरीदने की बात कही। हालांकि इसके कोई सबूत नहीं दे पाया। इस पर जीप को जब्त कर आरोपी निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र के मांगरोल हाल हाउसिंग बोर्ड निम्बाहेड़ा निवासी पवन पुत्र हीरालाल वैष्णव को गिरफ्तार किया।आरोपी पवन ने पूछताछ के दौरान बताया कि नितिन गर्ग ने भी एक बोलेरो भीलवाड़ा से चुराई है, जो उसी के पास है। नितिन गर्ग की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *