हस्तशिल्प मेले में सजी 700 से अधिक स्टॉल:21 किलो से बनी काजू कतली बनी आकर्षण का केंद्र, 15 दिन तक नहीं होती खराब

जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान में चल रहा हस्तशिल्प मेला पूरे परवान पर है। मेले में एक से बढ़कर एक स्टॉल यहां आने वाले लोगों को आकर्षित कर रही है। इसी बीच मेले में 21 किलो की काजू कतली को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इसके साथ फोटो सेल्फी भी ले रहे हैं। खास बात ये है कि ये काजू कतली करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती है। जोधपुर के टीलावत काजू कतली भंडार की ओर से 21 किलो की काजू कतली तैयार की गई है। सिर्फ एक काजू कतली का वजन 21 किलो है इस मेले में स्पेशल बॉक्स में पैकिंग करके सजाया गया है। जिसमें केसर आदि की फिनिशिंग की गई है। काजू कतली बनाने वाले धनंजय टिलावत ने बताया कि इस मेले में कुछ अलग हटकर करने के उद्देश्य से काजू कतली बनाई गई है। इसे बनाने में करीब 2 घंटे का समय लगा। इसे ऑटोमेटिक मशीन के जरिए हाइजीनिक तरीके से बनाया गया है इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ रहने और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करना है। बता दें कि पिछले 33 वर्षों से रावण का चबूतरा मैदान में हस्तशिल्प मेला लग रहा है। मेले में देशभर से अलग अलग जगहों से हस्तशिल्प कारीगर भी शिरकत करते हैं। वर्तमान में यहां पर अलग अलग डोम में करीब 700 स्टॉल लगी हुई है। इसके अलावा फूड बाजार और बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *