टीकमगढ़ में एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र में ककरवाहा रोड पर हुआ। घटना गुरुवार शाम की है। दोनों युवकों की मौके पर हुई मौत पुलिस के अनुसार, दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हैदरपुर निवासी अक्षर वंशकार और अखिलेश अहिरवार के रूप में हुई है। अक्षर वंशकार की मां सरपंच हैं। आरोपी पिकअप ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हादसे की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बड़ागांव के नजदीकी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पिकअप चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।


