भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरगांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार अंडे से लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप खरसिया से कांसाबेल की ओर जा रही थी। कुकरगांव के पास तेज रफ्तार होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पिकअप पलटने की खबर फैलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अंडों से भरी कैरेटें उठाकर ले जाने लगे।


