बारिश ने धनबाद में जनजीवन किया अस्त-व्यस्त:कई इलाकों में जलभराव, दुकानों में घुसा पानी; नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल

धनबाद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मूसलाधार बारिश के बाद धनबाद नगर निगम की व्यवस्था की खामियां सामने आ रही हैं। शहर के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय लोग जलभराव से परेशान हैं। दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों में भी पानी भर गया सरायढेला के भुईफोड़ मोड़ के पास कई व्यवसायिक परिसरों में पानी घुस गया है। इससे लाखों रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। शहर के बेकारबांध, बाबूडीह, गांधी रोड, मटकुरिया, वासेपुर और पॉलिटेक्निक रोड जैसे इलाकों से घरों में पानी भरने की शिकायतें मिली हैं। जयप्रकाश नगर, ग्रेवाल कॉलोनी और आइएसएम बाइपास रोड पर जलजमाव से आवाजाही बाधित हो गई है। स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। कई स्थानों पर नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। तपोवन कॉलोनी की सड़कें और नालियां पानी में डूबी हुई हैं। स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने नगर निगम की तैयारियों के खिलाफ जमकर आलोचना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *