पिछरी के राधे कृष्ण मंदिर में अखंड हरि कीर्तन का समापन

भास्कर न्यूज |तुपकाडीह पेटरवार प्रखंड के पिछरी बस्ती स्थित राधे कृष्ण मंदिर में 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी पवन पाठक ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हरि से प्रार्थना की कि अच्छी तरह से बारिश हो ताकि अच्छी फसल हो सके। जिससे सभी लोगों को अनाज मिले व गांव में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहे। बाद में 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ। गायछंदा के कीर्तन मंडली सहित पिछरी पंचायत के श्रद्धालुओं एवं कीर्तन मंडलियों द्वारा हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा हरे हरे, हरे रामा, रामा रामा हरे हरे का कीर्तन रात भर किया। मौके पंकज मिश्रा, बजरंगी मिश्रा, गणेश ठाकुर, तपन मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *