पिटाई के बाद युवक बोला-बाइक को बचाने के कारण टकराया:लड़की ने बेवजह मारा, छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया

भरतपुर शहर में एक युवती द्बारा एक युवक की पिटाई के मामले में युवक ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। युवक का कहना है कि वाहनों को बचाने के चक्कर में लड़की से टकरा गया। जिसके बाद उसने मेरे से हाथापाई कर दी। मैंने लड़की से माफी मांगी और वहां से साइकिल लेकर चला गया। उसके बाद फिर से लड़की ने मेरा पीछा किया और किरन नर्सिंग होम के पास मुझे कुछ लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लड़की ने मेरी जूतों और थप्पड़ों से बुरी तरह पिटाई कर दी। शहर के सूरजपोल इलाके के रहने वाले युवक मोनू सैनी (24) ने बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। वह 8 जनवरी को अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान केतन गेट के पास करीब 9 बजे जब में साइकिल पर सवार था। इसी दौरान पास से एक बाइक जा रही थी। सामने से एक कार आ रही थी। बाइक को बचाने के चक्कर मैं वहां पैदल जा रही एक लड़की से टकरा कर वहीं गिर गया। लड़की ने वहीं पर मेरे से हाथापाई कर दी। जिसके बाद मैंने लड़की से माफी मांगी। लड़की ने मेरी एक भी नहीं सुनी। मोनू सैनी ने बताया कि जिसके बाद में केतन गेट से साइकिल लेकर निकल गया। लड़की ने बाइक पर बैठकर मेरा पीछा किया। इस दौरान किरन नर्सिंग होम के पास मुझे करीब 5 लोगों ने पकड़ लिया। वहां पर लड़की ने मुझे बुरी तरह से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेरी और मेरे परिवार की छवि खराब हो गई है। मेरे परिजन सभी परेशान हैं। 2 दिन से मेरे परिजनों ने खाना भी नहीं खाया है। मोनू सैनी ने बताया- वह 8वीं क्लास तक पढ़ा है और एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता है। उसका छोटा भाई सोहन सैनी मजदूरी का काम करता है। पिता प्रताप सिंह मकानों पर पट्टियां चढ़ाने का काम करते हैं। उसकी मां सोना देवी एक ऑयल मिल में पैकिंग का काम करती हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ख़राब है। इस घटना से उनकी काफी बदनामी हुई है। दरअसल, भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके के किरन नर्सिंग होम के पास का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक लड़की युवक की पिटाई करती हुई नजर आ रही थी। लड़की का कहना था की युवक ने उस गंदी फब्तियां कसी हैं। लड़की ने साइकिल सवार को जूतों और थप्पड़ों से मारा था। ये भी पढ़ें:-
छेड़छाड़ करने पर युवक को जूतों से पीटा, VIDEO:कमेंट करके भाग रहा था; युवती ने पीछा कर पकड़ा, फिर थप्पड़ मारकर मंगवाई माफी भरतपुर में एक राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना साइकिल सवार मनचले को भारी पड़ गया। युवती ने युवक का पीछा किया, फिर सरेराह उसे पकड़कर जूते मारे। जिसके बाद युवक ने सभी के सामने युवती से माफी मांगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।(पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *