कोटा में ट्रक ड्राइवर ने टोल गेट तोड़ा, VIDEO:साइड में खड़ी कार से टकराया, 1 मिनट पहले ही उतरे थे गाड़ी सवार

शहर के आरकेपुरम थाने इलाके में कोटा उदयपुर हाईवे हैंगिंग ब्रिज पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। जो टोल को तोड़ते हुए फरार हो गया। घटना शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे हैंगिंग ब्रिज टोल के आगे हुई। जिसका सीसीटीवी भी आया है। सीसीटीवी में एक ट्रक तेज रफ्तार से आता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें ट्रक ड्राइवर तेज स्पीड में ट्रक को डिवाइडर के ऊपर भी चढ़ाता हुआ भी दिखा। गनीमत यह रही कि ट्रक नहीं पलटा वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। आगे जाकर ट्रक ने हाईवे पर साइड में खड़ी स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मारी कार का एक तरफ का हिस्सा चकनाचूर हो गया। कुछ ही मिनट पहले कार में सवार लोग उतर बहार खड़े हुए थे। शराब के नशे में धुत था ट्रक ड्राइवर आरके पुरम थाना अधिकारी ने महेश कारवाल बताया कि कोटा उदयपुर हाईवे हैंगिंग ब्रिज टोल को क्रॉस करते हुए एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रक ड्राइवर मंगल गुर्जर (39) शराब के नशे में धुत था। ट्रक केबल नगर से उदयपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक के अंदर कंटेनर का एक बॉक्स रखा हुआ था। टोल के आगे हाईवे पर साइड में खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कार में कोई भी नहीं था। कार के अंदर बैठे हुए तीन लोग बाहर खड़े हुए थे। कार ड्राइवर गिर्राज सिंह झाला झालावाड़ की तरफ से आ रहा था और डाबी जा रहा था। टोल क्रॉस होते ही साइड में कार को रोक कर खड़े हुए थे। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी जो की एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक गिर्राज ने रिपोर्ट दी है ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शराब के नशे में 185 की कार्रवाई की वही ट्रक को भी जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *