पिता की हत्या: बेटा 5 माह बाद गिरफ्तार

कोरबा| दीपका के सिरकी में 5 माह पहले नशे में पिता की हत्या कर फरार बेटे को पुलिस ने हैदराबाद से लौटने पर गिरफ्तार कर लिया। दीपका थाना अंतर्गत सिरकी में 7 जुलाई की रात नशे में विवाद होने पर शंकर खांडे ने अपने पिता परशराम की पीट-पीटकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शंकर फरार था, जिसके बाद वह हैदराबाद में जाकर छिपा था। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी थी। इस बीच वह रविवार को अपने कुछ दस्तावेज लेने सिरकी पहुंचा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही दीपका पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *