पिता को आया कॉल- बेटे ने रेप किया, पैसे भेजो:दतिया साइबर सेल ने बचाया; दिल्ली में टैक्सी चलाता है युवक

दतिया में साइबर ठगों द्वारा एक पिता को बेटे के रेप केस में फंसने का डर दिखाकर ठगी करने की कोशिश को साइबर सेल ने नाकाम कर दिया है। समरोली गांव निवासी ज्ञान सिंह जाटव को अज्ञात ठगों ने कॉल कर कहा कि दिल्ली में टैक्सी चलाने वाले उनके बेटे को रेप के मामले में पकड़ा गया है। उसे जेल से बचाने के लिए तुरंत ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया। हालांकि, फरियादी की सतर्कता और साइबर सेल की मदद से वे ठगी का शिकार होने से बच गए। जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह जाटव के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्तियों ने वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया। कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे को रेप के मामले में पकड़ा गया है। उसे जेल से बचाने के लिए तत्काल फोन-पे या गूगल-पे के जरिए पैसे भेजने होंगे। ठगों ने कॉल के दौरान लगातार मानसिक दबाव बनाते हुए जल्द भुगतान कराने की कोशिश की। पैसे भेजने से पहले साइबर सेल से किया संपर्क फरियादी ने समझदारी दिखाते हुए किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले दतिया साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल टीम ने तत्काल स्थिति को समझते हुए बताया कि यह पूरी तरह से संगठित डिजिटल ठगी का मामला है और किसी भी प्रकार का भुगतान न करने की सलाह दी। समय पर मिली इस जानकारी से फरियादी बड़ा आर्थिक नुकसान होने से बच गया। हेल्पलाइन 1930 पर दें सूचना साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह के डराने-धमकाने वाले कॉल या वीडियो कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा अधिकारी बनकर पैसे मांगे जाने की स्थिति में तुरंत सतर्क होकर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या नजदीकी थाने अथवा साइबर सेल से संपर्क करें। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *