पिता-पुत्री के साथ सड़क पर मारपीट करने वाले पकड़े

भास्कर संवाददाता| गुना नेहरू पार्क के पास बाइक सवार पिता-पुत्री के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ऑटो चालक और उसका साथी बीच सड़क पर युवती और उसके पिता को पीटते नजर आ रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ लिया है। फरियादी युवती ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी, तभी नेहरू पार्क के पास एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो ऑटो चालक और उसके साथी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों आरोपियों ने पिता और बेटी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने नानाखेड़ी निवासी दो सगे भाइयों सत्यनारायण अहिरवार (45) और वीरेंद्र अहिरवार (43)—को गिरफ्तार किया है। कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्यादती के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा पुलिस ने ज्यादती के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया। 29 दिसंबर 2025 को राघौगढ़ थाने पर 19 वर्षीय एक युवती ने आरोपी सके विरूद्ध मामला दर्ज कराया था। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। उसे अगवा करने की कोशिश की। साथ ही भाई के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने सतीश पुत्र कैलाश भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसलमेर थाना राघौगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *