पिता बोला-इज्जत की बात थी इसीलिए बेटी को मार डाला:ग्वालियर में फायरिंग करने वाला भाई भी गिरफ्तार; युवती की बॉडी से मिलीं 4 गोलियां

ग्वालियर में बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले महेश गुर्जर को कोई पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा, ‘इज्जत की बात थी इसलिए गोली मार दी और इसका जरा भी दुख नहीं है।’ वहीं, पुलिस ने युवती के चचेरे भाई राहुल गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पिस्टल-कट्‌टे बरामद करने के बाद पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि महेश की बेटी तनु और उसके बॉयफ्रेंड विक्की की मुलाकात 6 साल पहले एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई थी। तब तनु 14 साल की थी। बता दें कि ग्वालियर में आदर्श नगर निवासी महेश सिंह हाईवे पर ढाबा चलाते हैं। उनकी बेटी तनु गुर्जर (20) की शादी 18 जनवरी को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच मंगलवार रात करीब 8 बजे महेश गुस्से से तमतमाता हुआ बेटी के पास पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। तनु की मौके पर ही मौत हो गई। पिस्टल से तीन, कट्‌टे से एक गोली मारी
पुलिस की जांच में पता लगा है कि तनु को कुल चार गोली मारी गई थीं। उसके शरीर में 32 बोर की पिस्टल से चलीं तीन गोलियां मिलीं जबकि एक गोली 315 बोर की है। यह कट्‌टे से चलाई गई है। इससे साफ है कि पिता और चचेरे भाई दोनों ने ही उसे गोलियां मारी हैं। शादी के लिए राजी हो गए थे परिजन, फिर इनकार किया
पुलिस के मुताबिक, तनु आगरा के रहने वाले विक्की उर्फ भूपेंद्र मावई के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों का समाज एक ही है। तनु के घर के पास ही विक्की की बहन की ससुराल है। विक्की वहां आता-जाता था। तनु ने घर वालों को विक्की से रिश्ते की बात बताई। लड़का समाज का था। आर्थिक स्थिति भी ठीक थी। गोत्र भी आपस में क्रॉस नहीं हो रहे थे। इसके चलते महेश गुर्जर शादी के लिए तैयार हो गया। लेकिन कुछ रिश्तेदारों ने लव मैरिज पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि आज तुम्हारी लड़की लव मैरिज कर रही है तो कल हमारे परिवार में भी यही होगा। इज्जत की बात है। इससे महेश और उसका भतीजा राहुल भड़क गए थे। बेटी के वीडियो से भड़क उठा महेश
महेश ने तनु और विक्की की शादी से इनकार कर दिया। तनु की शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार शाम को उसके हाथ बेटी का एक वीडियो लग गया। इसमें वह परिजन द्वारा जबरदस्ती शादी कराने की बात कह रही थी। इससे नाराज होकर महेश घर पहुंचा। यहां पता लगा कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस परिजन को समझाने आई थी। इसके बाद उसने कुछ नहीं देखा और अंदर जाकर बेटी को गोली मार दी। सूचना मिलते ही 200 मीटर की दूरी पर मौजूद पुलिस पहुंची तो महेश कट्‌टा लहरा रहा था। एयरफोर्स के सार्जेंट से तय किया था रिश्ता
महेश गुर्जर ने तनु की शादी शिशुपाल सिंह गुर्जर से तय की थी। शिशुपाल एयरफोर्स में सार्जेंट है। वह भिंड के पतलोखरी का रहने वाला है। तनु ने उसे भी साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहती। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया- पुलिस के सामने तनु की हत्या नहीं हुई है। हां, पुलिस ने कुछ देर पहले परिजन को समझाया जरूर था। हत्या बंद कमरे में की गई है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं… ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्‌टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 8 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने किसी तरह उस पर काबू पाया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *