पिता बोले-बेटे को फांसी दो, परिवार को बर्बाद कर दिया:कॉन्स्टेबल  ने कहा- मेरे सामने अपनी मां की हत्या की; फरवरी में बेटी की शादी, अब क्या होगा?

जयपुर में वाई-फाई कनेक्शन के लिए मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा पुलिस गिरफ्त में है। पिता ने बेटे के लिए फांसी की मांग की है। उनका कहना है- ‘बेटे को फांसी दी जाए। 5 महीने बाद उसकी बहन की शादी थी। खुद तो बर्बाद हुआ, हमें भी बर्बाद कर दिया। जिस मां ने पैदा किया, उसी की जान ले ली।’ मैंने और दोनों बेटियों ने बीच-बचाव किया लेकिन उस हैवान के सिर पर खून सवार था। गला घोंटकर और सिर पर डंडा मारकर मेरी पत्नी को लहूलुहान कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला करधनी इलाके का है। आरोपी नवीन सिंह (31) BA पास है। पहले जेनपैक्ट कंपनी में जॉब करता था। उसके पिता रिटायर्ड फौजी हैं। पुलिस ने मृतका के घर से FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी जब्त किया। पहले जानिए क्या है मामला निवारू रोड (जयपुर) पर वैद्यजी के चौराहे के पास अरुण विहार कॉलोनी में रहने वाली संतोष (51) पत्नी लक्ष्मण सिंह की उनके छोटे बेटे नवीन सिंह ने गला दबाकर और सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। वाई-फाई कनेक्शन को लेकर आरोपी बेटे का मां से झगड़ा हुआ था। आरोपी के पिता लक्ष्मण सिंह 10 साल पहले आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। भास्कर ने आरोपी के पिता से फोन पर बात की। उन्होंने बेटे के लिए फांसी की गुहार लगाई। एक बेबस पिता ने क्या कहा, पढ़िए— पिता बोले- बेटे को फांसी पर लटका दो
पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया- मेरे एक बेटा नवीन और दो बेटियां है। एक ही लड़का था, खुद तो बर्बाद हुआ ही हमें बर्बाद कर गया। जिस मां ने उसे पाला-पोसा, उसी की जान ले ली। उसे फांसी पर लटका दो। हमारा अब उससे कोई संबंध नहीं है। मेरी तो काफी लंबे समय से उससे बातचीत भी बंद थी। वो हमेशा नशे में रहता था। 24 घंटे अपने कमरे में खुद को बंद रखता था। सिर्फ नहाने के लिए ही कमरे से बाहर निकलता था। मैं उसकी हरकतों से परेशान था। बेटी की शादी होनी थी, सब बर्बाद कर दिया
वो नशे में होता था, जब ही बोलता था। बिना नशे में बात ही नहीं करता था। नशे में ही उसने अपनी मां को मार डाला। पिता ने कहा- फरवरी में बेटी की शादी तय हो रखी है। उसे इस बात की जानकारी थी। तब भी उसने ये घिनौना पाप कर दिया। उसने पूरा परिवार बर्बाद कर दिया। भगवान उसे कड़ी से कड़ी सजा दें। मैं चाहता हूं कि उसे फांसी पर लटकाया जाए या आजीवन कारावास की सजा हो। यूपी पुलिस ने वारंट निकाल रखा
पिता ने बताया- नवीन (आरोपी) पहले जेनपेक्ट में जॉब करता था। नवंबर 2019 में नवीन की शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया। नवीन के मना करने पर करीब 5 महीने बाद अपने पीहर चली गई और बुलंदशहर (यूपी) में दहेज का मामला दर्ज करवा दिया। यूपी पुलिस ने नवीन के खिलाफ वारंट निकाल रखा है। मेरे सामने अपनी मां को डंडे मारे, गला दबाया
पिता ने बताया- मैं आर्मी में था। 10 साल पहले ही रिटायर हो गया। वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हूं। नौकरी के कारण दिल्ली में ही रहता था। छुट्टी मिलने पर कभी अपने गांव के मकान को संभाल आता था तो कभी परिवार को संभालने जयपुर आ जाता था। दिल्ली से सोमवार को ही जयपुर आया था। तब पत्नी ने बातचीत के दौरान बताया था कि नवीन छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता है। गुस्से में वाई-फाई कनेक्शन भी काट दिया। इस पर पत्नी को दोबारा कनेक्शन सही करवाने की बात कही। मेरी पत्नी कराहती रही, बेटे को दया नहीं आई
कुछ देर बाद ही मां-बेटे में झगड़ा शुरू हो गया। उस बेरहम बेटे ने अपनी मां को घूसे मारना शुरू कर दिया। मारपीट कर अपने कमरे में चला गया। कुछ सेकंड में ही वापस आया। गुस्से में आग बबूला होकर गला दबाकर और डंडे से मारपीट कर अपनी मां को घायल कर दिया। मेरी पत्नी कराहती रही लेकिन उस निर्दयी पर कोई असर नहीं पड़ा। मेरी दोनों बेटियां बीच-बचाव करने आई तो उनसे भी मारपीट की। मां को मार-मारकर जान से ही मार डाला। दो मकान गांव में है और एक मकान जयपुर में है। अब मैं नौकरी नहीं करुंगा। क्या करुंगा, नौकरी करके? बच्चियों के पास कौन रहेगा। हेड इंजरी से मौत
पिता ने बताया- पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। चेहरे पर चोट और कान से खून निकलने पर मेरी पत्नी की बेहोश हो गई। करधनी थाना पुलिस घर आई और नवीन को अपने साथ ले गई। पत्नी को मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन मौत हो गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी होना आया है। — हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- रिटायर्ड-फौजी पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या:गला दबाया, फिर सिर पर डंडा मारा; वाई-फाई कनेक्शन को लेकर हुआ था झगड़ा जयपुर में रिटायर्ड फौजी पिता के सामने बेटे ने मां की हत्या कर दी। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे वाई-फाई कनेक्शन को लेकर मां-बेटे में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। (पढ़ें पूरी खबर) जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, VIDEO:बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा जयपुर में पिता के सामने बेटे के मां की हत्या करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी को बचाने के लिए कॉन्स्टेबल पति लक्ष्मण सिंह ढाल बनकर बेटे के सामने खड़ा हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *