पिपरिया रेलवे स्टेशन पर सेफ्टी सेमिनार का आयोजन:प्रोजेक्टर से समझाए सेफ्टी के उपाय, उत्कृष्ट कर्मचारियों का किया गया पुरस्कृत

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को सेफ्टी सेमिनार का आयोजन विवेक शील, मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर के निर्देशन में आयोजित किया गया। सेमिनार में जबलपुर मंडल श्रीधाम स्टेशन से गुर्रा स्टेशन तक के लगभग 120 मैदानी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में लोड स्टेबल क्लियर, शंटिंग नियमों का पालन, कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां ।ST गियर फेलियर, डिस्कनेक्शन और रिकनेक्शन के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सेफ्टी कर्मचारियों को बताया गया। आगजनी को रोकने को कराया गया अभ्यास सेमिनार में ट्रेन फायरमैन ने अग्नि दुर्घटनाएं कैसे होती है, उसे कैसे रोकें, प्रेक्टिकल करके बताया। अग्निशमन यंत्र संचालन का तरीका बताया। स्टेशन और डेमो भी सेफ्टी कर्मचारियों ने किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से कठुआ रेल हादसे और बरौनी में कपलिंग जोड़ने के दौरान कर्मचारी की असमय मौत के कारणों में बरती गई असावधानियां को शेयर किया गया। इन कमियों को प्राथमिकता से दूर करने, स्वयं सुरक्षित रहने, यात्रियों को सुरक्षा देने एक्सपर्ट ने जानकारी दी। इस दौरान एडीआरएम आनंद कुमार, एके श्रीवास्तव, अजय शुक्ल, आलोक तिवारी, मुन्ना बैठा, स्टेशन मैनेजर जे एन मीणा, टी आई स्वदेश खंडारकर सहित रेलवे तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *