पिपलियामंडी में एक रात में दो बाइक चोरी:कार ले जाने की कोशिश, CCTV में धक्का देते दिखे चोर; लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बुधवार की रात चोरों ने एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की। दो बाइक चोरी हो गईं, जबकि एक कार को धक्का देकर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने एक घर के सामने खड़ी कार को धक्का देकर काफी दूर तक ले जाने की कोशिश की। कार स्टार्ट नहीं होने और आसपास हलचल बढ़ने पर चोर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। दो बाइक चोरी, शिकायत दर्ज बताया गया है कि एक बाइक शाम को थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी बाइक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चुरा ली। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पिपलियामंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। नगर के अन्य हिस्सों में भी संदिग्ध लोगों के घूमने और घरों व वाहनों की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। रहवासियों ने की गश्त बढ़ाने की मांग सुबह स्थानीय रहवासी पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत के साथ CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपे। नगरवासियों ने रात की गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *