अमृतसर| तरसिक्का पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को टांगरा बस अड्डे पर उन्होंने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान काले रंग की थार रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मुच्छल गांव निवासी सुखचैन सिंह के कब्जे से एक ब्राउन रंग की पिस्तौल, मैग्जीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।


