फीडर का काम ठेके पर देने का विरोध, मुलाजिमों का प्रदर्शन

अमृतसर| सरकार की ओर से खरड़, बनूड़ और लालडू डिवीजन के 11 केवी फीडरों की मेंटेनेंस का काम निजी हाथों में सौंपा है, जिसको लेकर पावरकॉम कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में बटाला रोड वेरका बिजली घर में सोमवार को बिजली मुलाजिम एकता मंच, पीएसईबी जॉइंट फोरम और मुलायम पैंशनर्स ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते मनजीत सिंह बासरके, गुर बख्शीश सिंह और विशाल शर्मा ने लालडू और खरड़ के 11 केवी फीडरों को मेंटेनेंस कराने के नाम पर निजी हाथों में सौंपने वाले फैसले की निंदा की। इस मौके पर नरिंदर बल, विक्रमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अवतार सिंह, हरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलिराम समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *