भरतपुर| पंजाब नेशनल बैंक के सुपर बाजार राजेंद्र नगर स्थित मण्डल कार्यालय परिसर में होम लोन एक्सपो आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशव कौशिक ने किया। लोन मेले में स्टाफ द्वारा ग्राहकों को सभी प्रकार के ऋण से संबन्धित योजनाओं के बारे जानकारी दी तथा मौके पर ही ऋण स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैंक के मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार ने बताया कि होम एवं सोलर लोन के साथ कार, व्हीकल, शिक्षा, गोल्ड ऋण तथा पर्सनल लोन की सुविधा बैंक की ओर से एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवायी जा रही है। यह होम लोन एक्सपो 8 फरवरी तक रहेगा। लोन एक्सपो के दौरान जिले के सभी कार, सोलर प्लेट डीलर व प्रॉपर्टी डीलर एवं रियल इस्टेट बिल्डर भी मौजूद रहे। बैंक द्वारा 13 फरवरी को एमएसएमई लोन मेला भी लगाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार, मुख्य प्रबंधक मनीष बुलिया, सत्यनारायण चौधरी एवं विनय जिंदल उपस्थित रहे।


