भरतपुर। विधायक सुभाष गर्ग राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को पूना के लिए रवाना हुए। यह सम्मेलन 7 से 9 फरवरी तक महाराष्ट्र के एमआईटी डब्ल्यूपी कैंपस, पुणे में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के विधायकों को क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भारतीय छात्र संसद का उद्घाटन, राजनीतिक नेतृत्व विकास सत्र, और युवा संवाद कार्यक्रम जैसी गतिविधियां होंगी। विधायक गर्ग इस दौरान विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे और नीति-निर्माण, प्रशासनिक दक्षता और लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण पर चर्चा करेंगे।


