पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का सफल समापन

भास्कर न्यूज | खड़गपुर पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में आयोजित 53 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का सफल समापन हुआ। प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रातः 10 बजे “प्लास्टिक के प्रयोग को किस प्रकार कम करें” विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुधा गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने पर्यावरण-संरक्षण हेतु इसके विकल्पों और न्यूनतम उपयोग के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा उसके विकल्पों से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान प्रोफेसर गोयल ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से दिया। वार्ता के उपरांत प्रदर्शनी के परिणामों की घोषणा की गई। “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत” मुख्य विषय के अंतर्गत सात उपविषयों में श्रेष्ठ तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ रिकिशा भौमिक ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, आमंत्रित वक्ता, अनुरक्षक शिक्षकों तथा विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और प्रदर्शनी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *