पीएम आवास जरुरतमंदों के लिए वरदान : चंद्रकला वर्मा

भास्कर न्यूज | तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा परिसर में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के पात्र नागरिकों को उनके आवास निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करना रहा,जिससे वे अपने स्वयं के घर के सपने को साकार कर सकें। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, सभापति आवास एवं पर्यावरण विनोद नेताम, सभापति ईश्वर यदु, सभापति राजकुमार गेंदें तथा पार्षद सतीष निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सब-इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी एवं सभी हितग्राही भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र मिलने से आवास निर्माण की प्रक्रिया सरल होगी और हितग्राही शीघ्र अपने सपनों का घर बना सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *