तरपोंगी| सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी में प्रार्थना शेड व स्मार्ट शौचालय का भूमि पूजन किया गया। जिसमें जिला ग्राम भारती के सचिव सुरेंद्र नशीने, कोषाध्यक्ष डोमार वर्मा स्थानीय विद्यालय संचालन समिति शारदा शिक्षा समिति के संरक्षक सुरेंद्र कश्यप, समिति सचिव प्रफुल्ल गिरी गोस्वामी, सदस्य गोपेश्वर वर्मा, शिव कुमार हनुमंता, ग्राम पंचायत तरपोंगी के सरपंच प्रतिनिधि सावन नायक, विनय निषाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसीराम वर्मा सहित सभी आचार्य एवं आचार्या गण उपस्थित थे।


