पीएम आवास योजना… भवन निर्माण सामग्री में मिलेगी छूट

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संजय अग्रवाल ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवासों निर्माण में हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए भवन निर्माण सामग्री में विशेष छूट दिये जाने की सहमति बनी। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल राजनांदगांव जिले के विकास एवं जरूरतमंदों की मदद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 21773 आवासों निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें से 4 ब्लाक में लगभग 17290 आवास को प्रथम किश्त जारी किया जा चुका है। जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने कहा कि निर्माण सामग्री की कीमतों में छूट से न केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे , बल्कि यह ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुये सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विशेष छूट पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाएगी ताकि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *