अंबागढ़ चौकी| नगर के बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर 11 जनवरी श्रीमहावीर मंदिर न्यास समित ने मंदिर में विविध कार्यक्रम रखा है। प्राचीन हनुमान मंदिर का पिछले वर्ष नई साज-सज्जा के साथ नवनिर्माण किया गया है। हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर न्यास ने शनिवार को आयोजन रखा है। अध्यक्ष भाजपा नेता पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीष खंडेलवाल, सचिव दिनेश ताम्रकार ने बताया कि शनिवार को पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में भोर से लेकर देर रात तक विविध आयोजन होंगे। शुभारंभ प्रातः श्री हनुमंत अभिषेक, पूजा अनुष्ठान के साथ होगा। शाम 6 बजे से हनुमान चालीसा, श्री हनुमंत कथा होगी। कथा जिले के आमाडुला रामायण समिति व नगर की प्रख्यात मानस मंडली श्रीआजेंनेय मानस मंडली सुनाएगी।


